कटरा बाजार (गोंडा)। थाने के नरायनपुर कला में अवैध संबंध के शक में बहन की हत्या करने के बाद हत्यारा भाई बाइक से थाने पहुंचा था। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार का कहना है कि वह बाइक से अकेले आया था। हत्या की जानकारी होने पर गांव पहुंचने पर जांच में बांका हत्यारे के पड़ोसी के घर के पास मिला था। जबकि धड़ से अलग हुआ सिर घर में बिस्तर की चादर में दबा था। प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि घटना के दौरान मौजूद मां सदमे में आ गई थी, जिससे वह सिर देख नहीं सकी थी। पुलिस ने सिर बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
बुधवार की देररात नारायनपुर दामोदरपुरवा में कलीम पुत्र मोहम्मद सलीम ने अपनी सगी बहन सजरूलनिशा (16) को अवैध संबंध के शक में बांका से हमला कर दिया था। हमले में बहन का गला काट गया था। बहन का सिर पास में बिस्तर पर बिछी चादर में सिर लिपट गया था। हत्या के बाद मृतका का भाई घर से बाहर आया और बांका को पड़ोसी के घर के पास फेंक कर बाइक से थाने पहुंच गया। उसने ही पुलिस को हत्या की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया। उसकी मां तस्लिमा की तहरीर पर ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।