फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सोते समय बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खरगूपुर थाना क्षेत्र के भोलाजोत गांव के मजरे भयकपुरवा में शुक्रवार की देर रात एक बुजुर्ग की सोते समय कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले हत्यारों ने बुजुर्ग को मारपीटकर चोट भी पहुंचाई। बुजुर्ग के गला, कान व नाजुक अंगों पर नोट के निशान मिले हैं। परिवार वालों को हत्या का पता शनिवार की सुबह तब चला, जब वह सोकर उठे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के भयकपुरवा भोलाजोत गांव निवासी राम बुझारत गोस्वामी (65) की शुक्रवार की रात सोते समय हत्या कर दी गई। उसके पुत्र विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि दोनों भाई लुधियाना में रहते हैं। उनके पिता और माता दुखना घर पर रहते हैं। गांव में दो घर बना है। एक पुराना घर है। पुराने घर के पास खेत है। उसकी रखवाली के लिए पिता राम बुझारत अकेले पुराने घर पर रहते थे।
शुक्रवार रात चारपाई पर सो रहे थे। कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पिता की हत्या कर दी। विनोद ने बताया कि उसकी मां दुखना ने फोन पर पिता के हत्या की सूचना दी। तब वह लुधियाना से गोंडा पहुंचा। शव को देखा तो शरीर पर चोट के कई निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विनोद गोस्वामी ने थाना खरगूपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, विनोद ने बताया कि वह और उसके भाई लुधियाना में रहकर खुद का कारोबार करते हैं। गांव में कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें