फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में काटी बहन की गर्दन

विज्ञापन
गोंडा में कटरा बाजार के नरायनपुर दामोदरपुरवा में बेटी की हत्या के बाद बिलखती मां। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। अवैध संबंधों के शक में थाना क्षेत्र के नरायन कला में बुधवार की रात एक भाई ने बांके से वारकर बहन का कत्ल कर दिया। हत्या के बाद युवक देररात थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि बांके से किशोरी का गला काटा गया है। पुलिस ने बांका भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाने के नारायनपुर दामोदरपुरवा में बुधवार की रात कलीम पुत्र मोहम्मद सलीम ने अपनी सगी बहन सजरूलनिशा (16) को शक के आधार पर किसी बात के लिए डांटा। इस पर बहन ने पलट कर जवाब दे दिया, जिससे बात आगे बढ़ गई। इसके बाद भाई ने बांके से बहन का गला काट डाला। घटना से घर में कोहराम मच गया, चारों ओर सिर्फ चीखें ही सुनाई दे रही थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वारदात के बाद आरोपी युवक खुद ही थाने भी पहुंच गया। लड़की की मां तस्लिमा ने बताया कि उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे कलीम की शादी कुछ माह पूर्व की थी। उसका छोटा बेटा बाहर कमाता है। उसके पति ने कुछ साल पहले फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी।
घर में मां बेटी और एक बड़ा भाई रहता है। गांव के एक व्यक्ति से वह कुछ पैसे उधार लिया था, जिन्हें वापस करने बुधवार की शाम गई थी। घर लौटने पर उसने दरवाजा खटखटाया। देर से दरवाजा खुला, वह घर के अंदर गई तब उसने अलमारी के पास गांव का ही एक लड़के को छिपा हुआ देखा। युवक से उसकी हाथपाई भी हुई, इसके बाद वह घर से भाग निकाला। पूरी घटना की जानकारी उसने अपने लड़के कलीम को फोन पर दी। थोड़ी देर के बाद उसका बेटा घर पहुंचा और बहन से कहासुनी करने लगा। इतने में उसकी बहन ने पलट कर जवाब दिया, जिससे वह गुस्से में आकर पास में रखा बांका उठाया और उसकी गर्दन पर वार कर दिया। जिससे बहन का गर्दन धड़ से अलग हो गया। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि मां तस्लिमा की तहरीर पर आरोपी भाई के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांति व्यवस्था की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन

शक पर ऐसा कदम कि हर कोई दंग
कटरा बाजार के नारायनपुर दामोदरपुरवा में बहन की हत्या किए जाने की घटना सुनकर हर कोई अवाक रहा। घर में एक युवक के होने और मां से उसका विवाद होने पर घर पहुंचे युवती के भाई ने जिस तरह का कदम उठाया, वह चौंकाने वाला था। बहन की पूरी सुनने के बजाय, इस तरह आवेश में आया कि उसकी हत्या भी कर दी। गुस्सा इस कदर था कि जब तक वह होश में आया तब बहन की मौत हो चुकी थी। घटना से पुलिस भी हरकत में आई और गांव में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि घटना से गांव में भी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें