फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली बिजल जमा करने गए एंबुलेंस कर्मी की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। बिजली बिल जमा करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक का शव शनिवार की सुबह सड़क किनारे गड्ढे में मिला। मामला थाना तरबगंज क्षेत्र के पांडेय दुर्जनपुर ग्राम पंचायत का है।
विज्ञापन

यहां के विपिन कुमार पांडेय (31) शुक्रवार को बिजली बिल जमा करने के लिए घर से निकले थे। सुबह उनका शव गांव से कुछ दूरी पर एक गद्दे में मिला। विपिन की मां चिंता ने बताया कि उनका बेटा अयोध्या में 102 एंबुलेंस में एमटी के पद पर तैनात था। 27 दिसंबर को पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आया था।
शुक्रवार को बिजली बिल जमा करने के लिए पच्चीस हजार रुपये लेकर निकला था, लेकिन जब शाम सात बजे तक वापस नहीं लौटा तो विपिन की पत्नी नीलम ने शाम साढ़े सात बजे विपिन के मोबाइल फोन पर कॉल किया तो विपिन ने बताया कि वह तरबगंज अपने मित्र के यहां चला आया है। आधे घंटे में घर पहुंच जाएगा। रात 10 बजे तक विपिन घर नहीं पहुंचा तो पत्नी नीलम ने उसे दोबारा फोन मिलाया।
विज्ञापन

नीलम के मुताबिक, रात दस बजे एक बार कॉल गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। दूसरी बार मिलाने पर फोन स्विच ऑफ हो गया। मां चिंता ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि गांव से कुछ दूरी पर डिहवा गांव के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में विपिन का शव पड़ा है। मां चिंता ने बताया कि यदि बेटे की मौत सड़क दुर्घटना में होती तो बाइक भी टूटनी चाहिए।
कहा कि किसी ने मारकर 25000 रुपये छीन लिया और हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए बाइक को शव के ऊपर रख दिया। प्रभारी निरीक्षक तरबगंज मनोज कुमार पाठक ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें