फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो पंचायतों में गोवर्धन योजना से बनेंगे बायोगैस प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोवर्धन योजना से जिले के दो पंचायतों में बायोगैस प्लांट स्थापित होंगे। बिरवा बभनी और रूद्रगढ़ नौसी पंचायतों की गोशाला सर्वे के लिए संस्था को नामित की गई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. उज्जवल कुमार व सीडीओ गौरव कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना पर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रत्येक बायोगैस प्लांट स्थापना पर 24 लाख का बजट खर्च होगा, जो स्वच्छ भारत मिशन से मिलेगा। इसके लिए आनंद बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक गोशाला में 45 घन मीटर का प्लांट बनेगा। इससे बिजली के साथ ही सीएनजी का उत्पाद होगा। एक साल तय की गई संस्था ही कार्य देखेगी, जो अपने से उसी गांव के स्वयं सहायता समूह को लगाएगी। बाद में उसी समूह को संयंत्र संचालन का जिम्मा सौंप देगी।
प्लांट से तैयार बिजली का प्रयोग गोशाला में होगा। वहां मोटर, चारा काटने की मशीन, बल्व, गोशाला में रहने वाले खाना बनाने में प्रयोग करेंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ी तो पास के गांवों के लोग और सरकारी स्कूलों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जैविक खाद भी बनेगा, जिसे बेचा जा सकेगा। जिलाधिकारी ने संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि सर्वे करके पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें