फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Tue, 01 Jul 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। कोर्ट के आदेश पर परसपुर पुलिस ने गलिबहा निवासी पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। खरगूपुर के परसोहनी निवासी राज बहादुर सिंह उर्फ करिया ने बताया कि उनकी बेटी निधि उर्फ बिट्टू अपने भाई की ससुराल गलिबहा में रहकर पढ़ती थी। बीते 12 अप्रैल की रात बेटे के ससुरालियों ने निधि की पिटाई कर दी। इसके बाद गला दबाकर मार डाला। मामले में एसपी समेत अधिकारियों से शिकायत की। मगर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। इंस्पेक्टर शरदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश गलिबहा निवासी उदयभान सिंह, कुसुम सिंह, काली सिंह, हिमांशु व प्रिंसी सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें