फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के हेलीकाप्टर को मिली लैंडिंग की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक आवास विश्वनोहरपुर में दो महीने के लिए निजी कंपनी के चार्टर्ड हेलीकाप्टर की लैंडिंग, टेक ऑफ और ठहराव की अनुमति प्रशासन ने जारी कर दी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने चार्टर्ड हेलीकाप्टर की लैंडिंग, टेक ऑफ और ठहराव की समय सीमा समाप्त होने के बाद दो अक्तूबर 2022 से दो मार्च 2023 तक के लिए अपने आवास परिसर में बने हेलीपैड के प्रयोग की अनुमति मांगी थी।
जिसके बाद एसडीएम शत्रुघ्न पाठक ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उपखंड अधिकारी विद्युत नवाबगंज तथा थानाध्यक्ष नवाबगंज से रिपोर्ट मांगी थी। विभागों से रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने तीन दिसंबर 2022 तक हेलीपैड के उपयोग की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें