गोंडा। शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में महिला सहित दो लोग झुलस गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खरगूपुर नगर पंचायत के बस स्टॉप निवासी राम चंदर की पत्नी पूनम (28) रविवार देर रात घर में बल्ब लगा रही थी। इसी बीच शॉर्ट-सर्किट से कमरे में आग लग गई। जिसमें पूनम झुलस गई।
पूनम को बचाने पहुंचे राम रूप गुप्ता का पुत्र प्रीतम (16) भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से आग की सूचना मिली है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।