फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युगांडा में भारत का नेतृत्व कर रहे सांसद कीर्तिवर्धन

Wed, 15 Oct 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह।
विज्ञापन
गोंडा। गुट निरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के 19वें सम्मेलन में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह युगांडा की राजधानी कंपाला में हैं। वह भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोग गदगद हैं।
विज्ञापन

इससे पहले विदेश राज्यमंत्री ने अबू धाबी में विश्व संरक्षण सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ ही शर्म अल-शेख में हुए गाजा शांति सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया था। 1961 में स्थापित गुट निरपेक्ष आंदोलन ने विश्व शांति, सुरक्षा और विकासशील देशों की आकांक्षाओं को आवाज देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भारत इस आंदोलन का संस्थापक सदस्य रहा है और इसकी मूल भावना को लगातार समर्थन देता आया है। सम्मेलन के दौरान कीर्तिवर्धन सिंह कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे, जिनका उद्देश्य भारत और गुट निरपेक्ष देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें