फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मां का निधन

Fri, 04 Dec 2015 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद बृजभूषण शरण सिंह की माता राम प्यारी देवी पत्नी स्व. जगदंबा शरण सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं में शोक की लहर रही। राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां जिनमें पूर्व मंत्री, सांसद व विधायक समेत जिले व मंडल के जनपदों के गण्यमान्य लोग उनकी मां को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर सांसद की माता की अंतिम यात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा। उन्हें अयोध्या के श्मशान घाट ले जाया गया जहां सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

95 वर्ष की राम प्यारी देवी अपने पीछे बड़ा बेटा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, उनके पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह, करन भूषण शरण सिंह व सांसद के भतीजे सुमित भूषण शरण सिंह व सुदीप भूषण शरण सिंह तथा प्रपौत्र रूपेंद्र सिंह पुत्र प्रतीक सिंह व अमर्थ्य सिंह पुत्र करण सिंह से भरा पूरा छोड़ गई हैं।
विज्ञापन


राम प्यारी देवी के अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री समेत कई सांसद, विधायक व जनपद तथा देवीपाटन व फैजाबाद मंडल के जनपदों के गण्यमान्य लोग शामिल रहे।

भाजपा उपाध्यक्ष व बड़गांव की सभासद शांति देवी चौरसिया की अध्यक्षता में भाजपा नेता शेष चौरसिया की अगुवाई में शोकसभा बड़गांव में हुई जिसमें गोपाल जायसवाल, प्रदीप विश्वकर्मा, दिलीप गुप्ता ने शोक जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें