फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 18 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज। कहोबा-मोतीगंज मार्ग पर बलछहवा गांव के पास शनिवार देर रात बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार उमाशंकर (22) की मौत हो गई और प्रमोद (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बाइक का स्पीडोमीटर 90 पर रुका मिला। ऐसे में बाइक की स्पीड का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तेज नरायन गुप्ता ने बताया कि मोतीगंज के कैमी गांव निवासी उमाशंकर और तरबगंज के कन्नीपुर निवासी प्रमोद बाइक से मोतीगंज बाजार जा रहे थे। बलछहवा गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकरा गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी काजीदेवर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उमाशंकर की मौत हुई है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, घायल दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

रिश्तेदार के घर तेरहवीं में गया था प्रमोद
प्रमोद कैमी गांव में रिश्तेदार दिलावर के यहां तेरहवीं संस्कार में गया था। शनिवार शाम वह उमाशंकर के साथ मोतीगंज बाजार जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। उमाशंकर चार बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता रामकिशोर मुंबई में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें