फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रसव के छह घंटे बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Tue, 03 Feb 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गौराचौकी में प्रसूता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद 
विज्ञापन
खोड़ारे। गौराचौकी स्थित एक अस्पताल में सामान्य प्रसव के छह घंटे बाद प्रसूता पूनम की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और समय पर ऑक्सीजन नहीं देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस्लामपुर पोखरहवा निवासी पूनम (24) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को पांच बजे परिजनों ने क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब आठ बजे पूनम ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पूनम की हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद ही पूनम की मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही परिवार सहित गांव के लोग अस्पताल पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पूनम की सास आरती ने गौरा पुलिस चौकी में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बहू पूनम को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। नॉर्मल डिलीवरी हुई। डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही के कारण पूनम की मौत हो गई। आरोप है कि पूनम को समय से ऑक्सीजन नहीं दिया गया। इसी वजह से उनकी मौत हो गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण मौर्य ने बताया कि टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें