फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कौशल विकास केंद्र के साथ खुलेगा मदर चाइल्ड हेल्थ सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है, जहां आईटीआई में कौशल विकास केंद्र किया जाएगा। वहीं, महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए मदर चाइल्ड हेल्थ सेंटर तैयार किया जाएगा। इस तरह से कुल 41 प्रोजेक्ट को 33.90 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य 15 किलोमीटर के दायरे में 25 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों के लिए विभिन्न बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का नियम है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग निदेशालय के निदेशक की ओर से एक करोड़ या उससे अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का प्रस्ताव मांगा गया। ऐसे में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला बेसिक शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्ताव दिया गया है।
इसमें आईटीआई में कर्मचारियों के रहने के लिए आवास निर्माण के साथ ही युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण के लिए कौशल विकास केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया है। इसी तरह केजीबीवी में सोलर पैनल स्थापित करने और हाईमास्ट की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव दिया गया। इतना ही नहीं, मदर चाइल्ड और कंगारू केयर यूनिट भी बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

17 कंगारू केयर यूनिट होगा का निर्माण
अधिकारियों ने बताया कि 17 कंगारू केयर यूनिट के लिए जहां 1.22 करोड़, पांच मदर चाइल्ड यूनिट के लिए 23.42 करोड, 17 केजीबीवी में सोलर पैनल और हाईमास्ट लाइट के लिए 2.52 करोड, राजकीय आईटीआई में 2.52 करोड़ से कौशल विकास केंद्र और 2.32 करोड की लागत से आईटीआई में आवास निर्माण के लिए 4.40 करोड का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें