फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोशनी से जगमगाईं मस्जिदें, आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

Thu, 04 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बारावफात के मौके पर सजाया गया दरबारे आलिया मीनाईया। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस बारावफात पर शुक्रवार को निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। नबी की 1500वीं यौमे पैदाइश पर शहर के साथ ही मरकज मस्जिदों को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। कारी निसार ने बताया कि छावनी मस्जिद इमामबाड़ा में शुक्रवार को जलसे का आयोजन होगा।
विज्ञापन

पर्व को लेकर दरबारे आलिया मीनाईया में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें हसन सईद ने बारह रबी उल अव्वल को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. राशिद इकबाल, डॉ. लायक अली, कारी निसार, मेहंदी रजा, वली मोहम्मद, फहीम सिद्दीकी, इसराइल, अफजल खान, ताहिर, आजम अली, नदीम खान, जुनैद मीनाई, जाहिद अली, कारी इलियास, इरशाद हशमती, खुर्शेद अजहरी, वसी खान आदि लोग मौजूद रहे।
खरगूपुर संवाद के मुताबिक त्योहार से एक दिन पहले ही कस्बे की मस्जिदों, प्रमुख मार्गों, गलियों और मकानों को बिजली की झालरों से सजाया गया। बृहस्पतिवार को मस्जिदों में पूरी रात कुरान पाठ और नात पाक का कार्यक्रम चलेगा। शुक्रवार सुबह नौ बजे से जुलूस निकलेगा, जिसमें नगर के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों के भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। जुलूस के दौरान माहौल में धार्मिक रंग घुल जाएगा और जगह-जगह स्वागत के इंतजाम रहेंगे। पूर्व संध्या पर मस्जिदों के साथ ही पूरा बाजार रोशनी से जगमग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें