फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2026: डुप्लीकेट मतदाताओं का दायरा बढ़ा, पहचान को आधार के अंतिम चार अंक होंगे अनिवार्य

Fri, 09 Jan 2026 03:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

UP Panchayat Election 2026: यूपी पंचायत चुनाव को देखते हुए डुप्लीकेट मतदाताओं का दायरा बढ़ गया है। पहचान के लिए आधार के अंतिम चार अंक अनिवार्य होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 9.5 लाख से अधिक संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। 
विज्ञापन
मतदाता सूची (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से लगभग 9.5 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है। इन मतदाताओं की सत्यता की पुष्टि के लिए आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों को जुटाया जाएगा। यह कदम तब उठाया जा रहा है जब पहले ही 3.63 लाख मतदाताओं को सूची से बाहर किया जा चुका है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में एक ही नाम के कई पंजीकरण पाए गए हैं। इससे एक मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की एक विस्तृत सूची जारी की है। इस सूची में गोंडा जिले से ही लगभग साढ़े नौ लाख ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है। 

बीएलओ सौंप दी जाएगी डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच पूरी कर ली गई है। अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई जिले स्तर की सूची के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूची की डाउनलोडिंग और प्रिंटिंग का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि सोमवार तक तहसीलों के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और फिर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंप दी जाएगी।

परसपुर में सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता

चिन्हित मतदाताओं के सत्यापन के लिए उनके आधार कार्ड के अंतिम चार अंक जुटाए जाएंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल रखा जाएगा, जबकि अपात्र पाए जाने वाले मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया जाएगा। 

ब्लॉकवार डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या विभिन्न ब्लॉकों में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या अलग-अलग पाई गई है। परसपुर ब्लॉक में सबसे अधिक लगभग 85 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है, जबकि पंडरीकृपाल ब्लॉक में यह संख्या सबसे कम लगभग 40 हजार होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें