फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चीनी मिल में मुरादाबाद के मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 10 Sep 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार/माधोपुर। मैजापुर चीनी मिल में कार्यरत मुरादाबाद निवासी एक मजदूर की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद मिल परिसर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

दिलारी थाने के चांदखेड़ी निवासी उमर ने बताया कि वह अपने चाचा यामीन (48) के साथ पिछले तीन वर्षों से ठेकेदार अरविंद कुमार के माध्यम से चीनी मिल में काम कर रहा था। बुधवार दोपहर यामीन अपने कमरे में बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। मिल की एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदु राणा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी और उसके नाक से खून निकल रहा था। ठेकेदार शव को मुरादाबाद भेजने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें