फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्राम पंचायत अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद बढ़ाई गई कामकाज की निगरानी

Sat, 11 Jan 2025 12:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार की रिश्वतखोरी में गिरफ्तारी के बाद पंचायतीराज विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दूबे ने ब्लॉकों में तैनात एडीओ पंचायत को कामकाज के साथ ही कार्यों के स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पंचायतों के बजट के खर्च का ब्यौरा ऑनलाइन अपलोड करने पर जोर दिया है। जिससे हर खर्च की निगरानी हो सके।
विज्ञापन

पड़रीकृपाल के खरहटिया के प्रधान मनीष वर्मा की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार को बृहस्पतिवार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। जिस कार्य के भुगतान के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी, उसके अभिलेख जुटाए जा रहे हैं। रिश्वत लेने की पुष्टि के साथ ही अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद ब्लॉक की पंचायतों के अधिकारी सकते में रहे। ब्लॉक में शुक्रवार को तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोग यह भी पता करते रहे कि एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तारी के बाद क्या कार्रवाई की। ब्लॉक में सन्नाटा पसरा रहा। (संवाद)

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें