फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर खाते से उड़ाई रकम

Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर की नैय्यर कॉलोनी निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर अपराधी ने एक युवक के मोबाइल फोन पर कॉल करके अकाउंट की जानकारी लेकर 19,500 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र की नैय्यर कॉलोनी निवासी कुलदीप पांडेय ने बताया कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में उनका खाता है। वह केवाईसी अपडेट कराने के लिए तीन दिन पूर्व बैंक गया था। मगर बैंक प्रबंधक ने बाद में आने को कहा। कुलदीप के मुताबिक मंगलवार सुबह 10.30 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बैंक प्रबंधक बनकर उससे केवाईसी अपडेट करने के लिए खाते की जानकारी मांगी। फिर एक ओटीपी भेजा। शक होने पर कुलदीप ने ओटीपी नहीं बताया। इस पर कॉल करने वाले ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। कुलदीप के मुताबिक उसने एप डाउनलोड किया तो उस पर नौ अंकों का नंबर आ गया। ये नंबर बताते ही उसके खाते से 19,500 रुपये निकल गए। तब उसे ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

कुलदीप पांडेय ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज से शिकायत दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामला साइबर सेल को जांच के लिए सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें