फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर निर्बाध होगी जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मोहर्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में नगर पालिकाध्यक्ष उज्मा राशिद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष ने मोहर्रम को लेकर अब तक की गई तैयारी को परखा। नगर पालिका के 27 वार्डोँ में निर्बाध जलापूर्ति के साथ ही ताजिया स्थलों पर साफ-सफाई कराकर वहां चूना का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहर्रम की तैयारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि 9 अगस्त को मोहर्रम है। इससे पहले सभी ताजिया स्थलों की सूची तैयार करते वहां सफाई कर्मियों की एक दिन पहले ही ड्यूटी लगा दें। ताजिया स्थलों की बेहतर साफ सफाई कराई जा सके। सफाई के बाद चूना का छिड़काव कराया जाएगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई नायकों की टीम को अभी से जिम्मेदारी सौंप दें। उन्होंने जलकर प्रभारी पीयूष यादव को निर्देश दिए कि पालिका के सभी 25 पंप से मोहर्रम की सातवीं व दसवीं को निर्बाध जलापूर्ति होनी है। इसलिए अभी से सभी पंप को चेक करा लें, कोई खराबी हो तो पहले से ही उसे ठीक करा लें।
पालिका के बिजली विभाग से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ताजिया जुलूस स्थल पर पड़ने वाली पेड़ की डाली को पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के संग मिलकर कटवा लें। जुलूस के दौरान पेड़ की डालियां बाधक न हों और हादसों के खतरे से भी बचा जा सके। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संजय कुमार मिश्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमरूद्दीन, जलकल प्रभारी पीयूष यादव, पालिका निरीक्षक संदीप तिवारी, डीपीएम नितेेश राठौर, फरहाज काजी, आशीष आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईओ से की समस्या निराकरण की मांग
मोहर्रम कमेटी बड़गांव के सदर शादाब राजू मुखिया ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को प्रार्थना पत्र देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। मोहर्रम कमेटी के सदर ने दिए गए पत्र में कहा कि मोहर्रम के सातवीं व दसवीं का जुलूस महारानीगंज, साहबगंज कब्रिस्तान रोड पर जाकिर टीटी के घर से होते हुए निकलता है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव है। मोहर्रम से पहले गड्ढों की पटाई कराकर साफ सफाई कराने के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पेड़ की डाली को कटवाना जरूरी है। जुलूस के दौरान समस्या न हो सके। पहले ताजिया जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली पेड़ की डाली कटवाने, सड़क पर बने गड्ढों की पटाई कराने का कार्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें