फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 13 करोड़ से बनेंगी आधुनिक तकनीकी प्रयोगशाला

Mon, 21 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज करनीपुर तरबगंज में रखे उपकरण। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए चार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ड्रीम लैब की स्थापना की तैयारी तेज हो गई है। लैब के लिए उपकरण विद्यालयों में पहुंचने शुरू हो गए हैं। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली इन लैब में उपकरणों की आपूर्ति के बाद स्थापना और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


जिला समन्वयक उत्तम कुमार मल्ल ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा, फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तालागंज ग्रंट और राजकीय इंटर कॉलेज करनीपुर तरबगंज का चयन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा को हब और तीन अन्य कॉलेजों को स्पोक के रूप में विकसित किया जाएगा।

ड्रीम लैब में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ऑटोमेशन, 3डी डिजाइनिंग, कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, सीएडी-सीएएम और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। डिजिटल क्लासरूम और स्टूडियो के लिए भी उपकरण लगाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय में नोडल शिक्षक नामित किया जाएगा, जो उपकरणों की सुरक्षा, प्रशिक्षण और लैब की गतिविधियों का समन्वय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें