फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मॉडल पेपर से 94,462 विद्यार्थियों को होगी आसानी

Wed, 19 Nov 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे जिले के 94,462 विद्यार्थियों की राह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पड़े मॉडल प्रश्नपत्र आसान कर सकते हैं। वेबसाइट पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध मिलेंगे। वहीं विभाग की ओर से भी परीक्षा की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में 50,222 व इंटर में 44,240 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया गया है। 18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसकी तैयारियों में छात्र जुट गए हैं। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर के सभी प्रमुख विषयों के मॉडल पेपर वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करा दिए हैं। विद्यार्थी घर बैठे इन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।


जीआईसी के शिक्षक ऋषि शुक्ला ने बताया कि मॉडल पेपर से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र की संरचना, पैटर्न व संभावित प्रश्नों की समझ मिलती है। जिससे बेहतर अंक हासिल करने में बड़ी मदद मिलती है। बोर्ड की ओर से जारी मॉडल पेपर खासकर व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद सहायक होंगे। वह घर बैठे प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं व परीक्षा फॉर्मेट को समझ सकते हैं।
विज्ञापन



डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। केंद्र निर्धारण के सत्यापन के लिए कमेटी बनाई गई है। केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर दिया गया है। विद्यार्थी मॉडल पेपर के आधार पर मॉक टेस्ट व रिवीजन प्रैक्टिस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें