सातवीं मुहर्रम के जुलूस में शामिल मिग का माॅडल।
परसपुर/इटियाथोक। कस्बे में मंगलवार देर रात सातवीं मुहर्रम का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस शान नगर, रामजानकी, अनजही गली और बड़ी मस्जिद होते हुए राजपुर पहुंचा। जुलूस में तिरंगे के साथ बना मिग-29 लड़ाकू विमान और मिसाइलें आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीण इलाकों में भी परंपरागत तरीके से जुलूस निकाला गया। जुलूस की सुरक्षा में जगह-जगह पुलिस बल व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
इटियाथोक में बुधवार को मातमी जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पर संपन्न हुआ। गांधी चबूतरा, भवानीपुर कला, बसंतपुर राजा, परसिया और नौशहरा में भी जुलूस निकाला गया। गोंडा-इटियाथोक मार्ग पर पक्के बाबा मजार के पास मेला लगा। राजमार्ग के दोनों ओर दुकानें लगने और भीड़ होने से गोंडा-बलरामपुर जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस मौके पर इस्लाम, परवेज, जाबिर, मकसूद, आमिर, रिजवान आदि मौजूद रहे। वहीं, गोंडा शहर में भी जुलूस निकाला गया। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण करके व्यवस्था का जायजा लिया।