गोंडा। एसएससी सीजेएल-2022 के परीक्षा परिणाम में जिले के हर्षापुर के मनरेगा श्रमिक के बेटे ने सफलता हासिल की है। डाक सहायक के पद पर चयनित दीपक मिश्र ने आर्थिक तंगी में पढ़ाई करके मुकाम हासिल किया है।
बेलसर के हर्षापुर के विरसिंहपुर गांव निवासी रामचंद्र मिश्र के पास आज भी एक कमरे का घर है। मगर बेटे दीपक ने पढ़ाई को गंभीरता से लिया। पिता रामचंद्र मनरेेगा श्रमिक हैं और मां सुषमा गृहिणी हैं। सोमवार को आए परिणाम में बेटे दीपक का चयन एसएससी सीजेएल 2022 परीक्षा परिणाम में डाक सहायक पद पर हो गया। वहीं, जिले के मोकलपुर निवासी व बहराइच में लेखपाल आलोक तिवारी का चयन भी सीजीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। वह सेल्फ स्टडी कर इस मुकाम पर पहुंचे है। उनके पिता गुलाब दत्त तिवारी ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी है।