गोंडा से भारत भ्रमण के लिए जाते युवा। - संवाद
गोंडा। स्वच्छता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता व स्वस्थ भारत का संदेश लेकर जिले के दो युवा सोमवार को भारत भ्रमण पर रवाना हुए हैं। साइकिल से निकले अजय मिश्र व अंकित मिश्र निवासी गोकरननाथ शिवाला पृथ्वीनाथ मंदिर ने कहा कि वह पूरे भारत का भ्रमण करेंगे। लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता व स्वस्थ भारत का संदेश देते हुए अपनी यात्रा पूरी करेंगे। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह सलूजा ने कहा कि दोनों युवा देश के किसी भी गुरुद्वारे में ठहर सकते हैं। उनको कोई दिक्कत न हो, इसकी व्यवस्था कराई गई है।