फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक समर्थकों का तांडव, जमकर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज गोंडा। पंचायत चुनाव में गद्दोपुर मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदान कराने को लेकर सोमवार की सुबह से शुरू हुई गहमागहमी शाम को बवाल में बदल गई। भाजपा विधायक के समर्थकों ने ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने वाले मौजूदा प्रत्याशी के संरक्षक के घर पर जमकर पथराव किया।
विज्ञापन

तकरीबन एक घंटे तक विधायक के समर्थकों ने तांडव किया। इसके बाद संरक्षक को धमकाते हुए चले गए। मामले में संरक्षक ने कोतवाली करनैलगंज में विधायक के समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है।
पंचायत चुनाव में भाजपा विधायक बावन सिंह ने बुधराम तो हरेन्द्र सिंह ने अशोक कुमार को गद्दौपुर से प्रधान पद पर प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा है। सोमवार को गद्दौपुर मतदान केन्द्र पर मतदान हो रहा था।
विज्ञापन

अशोक कुमार के संरक्षक हरेंद्र सिंह का आरोप है कि सुबह से ही भाजपा विधायक बावन सिंह के लोगों ने बूथ पर मनमानी की और फर्जी वोटिंग कराते रहे। आरोप है कि विधायक के लोगों ने बूथ पर कई मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया और मारापीटा। हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने एडीएम को फोन पर इसकी सूचना दी।
मगर कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं आया। विधायक के समर्थक मारपीट पर आमादा थे। इसलिए बवाल बचाने के लिए तीन बजे वह मतदान केन्द्र से अपने घर चले आए। मगर शाम को कई कई गाड़ियों से आए विधायक के समर्थकों ने उनके घर पर जमकर पथराव किया।
हरेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक के समर्थकों ने धमकी भी दी। हरेंद्र सिंह ने कोतवाली करनैलगंज में विधायक के समर्थकों के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घांचा बीकापुर में मारपीट, चार घायल
तरबगंज द्वितीय से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी अनिल पांडेय पर मतदान के दौरान घांचा बीकापुर गांव में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में अनिल पांडेय तो बाल-बाल बच गए। मगर उनके सहयोगी रंजीत पांडेय, विचिन पांडेय, अभिषेक पांडेय व अखिलेश पांडेय घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अनिल पांडेय ने थाना तरबगंज में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें