गोंडा। शहर के विकास की चिंता जताते हुए सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया पर विधायक की पोस्ट चर्चा में है। फेसबुक पर विधायक ने सीवर लाइन का प्रस्ताव अमृत योजना में न भेजे जाने पर चिंता जताई है। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद के ईओ पर निशाना साधते हुए प्रस्ताव न भेजने की बात कही है।
फेसबुक पर विधायक ने लिख है कि चेतना पार्क के लिए चार करोड और गोवर्धन मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए 11 करोड़ के प्रस्ताव में 90 फसीदी कटौती कर शासन को भेजे जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए दुर्भाग्य की बात है। वहीं फेसबुक पर विधायक की टिप्पणी पर अधिकारियों ने खामोशी साध ली है।