फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सोशल मीडिया से मां तक पहुंची लापता बच्ची

Sun, 16 Feb 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया निवासी इस्लाम की पत्नी मरियम अपने रिश्तेदार कादरी निवासी इटियाथोक के घर आई थीं। रविवार दोपहर वह बेटी समायरा खातून (5) व रिश्तेदारों संग खरीदारी करने इटियाथोक बाजार गई थीं। तभी समायरा घूमते हुए बिछड़ गई। स्थानीय लोगों ने बालिका को रोते देखकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिससे घटना की जानकारी समायरा के परिजनों को हो गई। इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय बताया कि समायरा को उसकी मां मरियम के सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें