नवाबगंज/ टिकरी (गोंडा)। महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहीं रोडवेज की 35 बसें मेला कछार, सुल्तानपुर के कटका व अयोध्या में जाम में फंसीं हैं। इससे बस से लौट रहे गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गोंडा से 13 बसें लखनऊ के रास्ते महाकुंभ भेजी गईं। पुराने सरयू पुल पर रविवार को भी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी रही। वहीं, नए पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है। नवाबगंज इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि अयोध्या जाने के लिए वाहनों पर प्रतिबंध जारी है। बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती है। लोलपुर फोरलेन पर डायवर्जन करके बड़े वाहनों को नवाबगंज-गोंडा की तरफ भेजा जा रहा है। (संवाद)