फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गुमराह करके धर्म परिवर्तन कराना भी आतंकवाद : नितिन अग्रवाल

Tue, 15 Jul 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर में पूर्व मंत्री आनंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभा
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मंगलवार को मनकापुर पहुंचे और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। छांगुर के मामले में नितिन अग्रवाल ने कहा कि भोले-भाले बच्चों और लड़कियों को गुमराह करके धर्म परिवर्तन कराना गलत है। यह भी एक प्रकार का आतंकवाद है। सीएम योगी सरकार की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिहार में मतदाता सत्यापन के मुद्दे पर राहुल गांधी के विरोध और लाल किताब दिखाने पर कहा कि जिन लोगों ने संविधान की हत्या की है, वही लाल किताब दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर भी सरकार का पक्ष रखा। इसके बाद गोंडा मुख्यालय पर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें