गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पांच साल के मासूम बालक को एक युवक बहलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने मासूम के साथ कुकर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। होश में अपने पर मासूम ने अपनी मां को पूरी बात बताई।
मामले में मासूम की मां ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि उसका बेटा 22 जुलाई को घर के बाहर खेल रहा था। तभी आशीष उसे बहलाकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया। मासूम की मां ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। इसलिए वह उस दिन थाने पर नहीं पहुंच सकी। अपने भाई के संग सोमवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।