फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बीएलओ से बदसलूकी, एसपी से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निर्वाचन कार्य में ड्यूटी कर रही एक महिला बीएलओ के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज को प्रार्थना पत्र दिया। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड करनैलगंज के ग्राम मसौलिया एवं कैथोली में बीएलओ का काम कर रही महिला निर्मला देवी वर्मा ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते रविवार को उसके पति कहीं अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चले गए थे। वह घर में अकेली थी और दिन में करीब ढाई बजे उसके घर पर कुछ लोग आ गए और उसे आवाज देकर बुलाया।
उसके बाद उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए कुछ परिवार का नाम वोटर लिस्ट से निकाल देने का दबाव बनाते हुए उसके साथ अभद्रता की। उसका हाथ पकड़कर मरोड़ने लगे तथा गाली देते हुए नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

जब उसकी पुत्रियां व पुत्र उसे बचाने दौड़े तो उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज को मामले से अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उधर उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता का कहना है कि महिला के साथ बदसलूकी का मामला जानकारी में है और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें