फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विदेश राज्यमंत्री और कैसरगंज सांसद ने सीएम से की मुलाकात

Wed, 04 Sep 2024 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-अयोध्या हाईवे को फोरलेन करने व इंजीनियरिंग कॉलेज संचालन की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले में विकास योजनाओें को रफ्तार मिलेगी। गोंडा सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह व कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विकास के मुद्दे पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि विकास योजनाओं को प्राथमिकता पर लागू किया जा रहा है। फिलहाल इस महीने जिले के विधायकाें ने भी मुख्यमंत्री से भेंट किया है।
मंगलवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में कई अहम मांग किया। उन्होंने गोंडा -अयोध्या हाईवे को फोरलेन करने व इंजीनियरिंग कॉलेज संचालन की मांग की। इसके साथ ही शहर में सीवर लाइन व बलरामपुर मार्ग पर सुभागपुर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव सौंपा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की मान्यता व रिंगरोड की स्वीकृति पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सांसद कैसरगंज कारण भूषण सिंह ने प्रतिनिधि पूर्व महामंत्री भाजपा संजीव कुमार सिंह एवं नवाबगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ मुलाकात कर मंडल के कई महत्वपूर्ण समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिसमें गोंडा-लखनऊ हाईवे पर दोनों रेलवे फाटक पर पुल के निर्माण के साथ ही कर्नलगंज से हुजूरपुर रोड पर रेलवे फाटक पर पुल निर्माण की मांग किया। सड़क हादसे व बाढ़ पीड़ितों को राहत दिए जाने आदि विषय पर चर्चा की। भाजपा अवध क्षेत्र के अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री इमरान खां ने कैसरगंज सांसद के प्रयास काे सराहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें