पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर 15 चोरी की बाइक किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। नगर कोतवाली व एसओजी पुलिस ने बाइक चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर चाेरी की 15 बाइक बरामद किया है। आरोपितों ने कचहरी के साथ ही सिविल लाइन क्षेत्र में बाइक की चोरी की थी। जिसमें एक आरोपित के पास से दो तो दूसरे से पूछताछ में 13 बाइक एक साथ ही बरामद हुई।
शहर में बाइक चोरी की घटनाओं से आम लोग परेशान थे। पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह के कौशल किशोर उर्फ सचिन चौहान निवासी कटरा कस्बा थाना वजीरगंज, सूरज सिंह निवासी शीतल सिंह पुरवा पूरे कोयली जंगल थाना कोतवाली देहात, शुभम सिंह निवासी शीतल सिंह पुरवा पूरे कोयली जंगल को गोंडा लखनऊ मार्ग से गायत्रीपुरम जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि आरोपितों ने गोंडा कचहरी, गायत्रीपुरम फलहारी मंदिर, कचहरी, जिला अस्पताल, अयोध्या के साथ ही अन्य स्थानों से बाइक चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों का आपराधिक इतिहास है। उसके आधार पर रिपोर्ट प्रेषित की गई है।