फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एशियन गेम्स में भारत की जीत पर विदेश राज्यमंत्री ने दी बधाई

Sat, 03 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कीर्तिवर्धन सिंह।
विज्ञापन
गोंडा। एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत पर विदेश राज्यमंत्री एवं गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। शनिवार को जय महल स्थित अपने संसदीय कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, निष्ठा और लगन का परिणाम है। इससे पूरे देश का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ी भी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे। मैदान में मुकाबला अपनी जगह है लेकिन खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। दुनिया के देशों के बीच कई तरह के मतभेद और मुद्दे हो सकते हैं लेकिन खेल को इससे अलग रखना जरूरी है। इससे पहले उन्होंने जनता दर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान अधिवक्ताओं और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें