सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान।
गोंडा। जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक की। मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचें। इसमें लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त राशन वितरण, वृद्धजन पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने संगठन के विभिन्न अभियानों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन, विधायक रमापति शास्त्री, प्रेमनरायन पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, अजय सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, जसवंत लाल सोनकर आदि मौजूद रहे। (संवाद)