फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खड़े ट्रक में घुसी मिनी ट्रक, चालक की मौत

Sat, 26 Sep 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर वीरपुर विसेन गांव के पास शनिवार सुबह अयोध्या की तरफ से आ रही मिनी ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में मिनी ट्रक के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन की तो मृतक के पास आधार कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के पूरे धुरशाह निवासी अर्जुन पाल (44) के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अर्जुन वाराणसी से किराना का सामान लेकर बहराइच जा रहे थे। तभी हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें