गोंडा। पत्रकार सत्यम मिश्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी अमन ओझा को नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सिविल लाइंस से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को शिवेंद्र कुमार मिश्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नंदू होटल के पास उनके छोटे भाई और पत्रकार सत्यम मिश्र पर अनिल ओझा, सुरेंद्र ओझा, देवेंद्र ओझा, अमन ओझा व पांच अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे, भाला, हंसिया, चाकू और रिवाॅल्वर से हमला किया। चाकू के वार से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अमन ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। (संवाद)