फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक ने किशोर को कुचला

Mon, 19 Oct 2015 11:23 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के मजरा भवानीगंज निवासी राजकुमार के पुत्र मन्नू (15) की बबुरास चौराहे पर सोमवार सुबह मिनी ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने रोड़ जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि भवानीगंज का रहने वाला मन्नू चकरौत गांव के मजरा कोरिन पुरवा में अपने नाना गयाप्रसाद के यहां करीब एक सप्ताह पूर्व आया था।

सोमवार की सुबह नौ बजे कुछ बच्चों के साथ वह मरीमाता स्थान पर दर्शन करने आया था। वहीं से वापस घर जा रहा था। इसी बीच बबुरास चौराहे पर करनैलगंज की तरफ से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने मन्नू को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने रोड जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर आवागमन बहाल कराया। कोतवाल बृजकिशोर यादव ने बताया कि मामले का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें