फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चौराहे पर मिनी ट्रक खराब, जाम में फंसे वाहन

Sat, 11 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
करनैलगंज। नगर के सकरौरा चौराहे पर शनिवार सुबह एक मिनी ट्रक खराब हो गया। इससे गोंडा-लखनऊ फोरलेन पर करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। रोडवेज बसों, स्कूली वाहनों और एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन

मिनी ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। वाहन सड़क के बीचोंबीच बंद हो गया। इससे मार्ग की एक लेन पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक लेन से वन-वे व्यवस्था लागू कर यातायात संचालित कराया। इसके बावजूद बस स्टॉप से अस्पताल तिराहे तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा लोग काफी देर तक फंसे रहे।
नगर में चार डिवाइडर कट पहले से बंद थे। इससे यातायात सामान्य कराने में पुलिस को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। करीब 11 बजे खराब मिनी ट्रक को सड़क से हटवाया गया। इसके बाद यातायात पूरी तरह बहाल हो सका। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण जाम लगा था। वाहन हटवाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें