फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गणपति पंडाल में दिया सामाजिक सरोकारों का संदेश

Mon, 21 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धानेपुर के जोतिया में गणेश पूजा पंडाल में पर्यावरण संरक्षण की सीख देते बच्चे। स्रोत: सोशल मीडिय
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर के जोतिया गांव में नवयुवक मित्र मंडल सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित 11 दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव में इस बार श्रद्धालुओं को भगवान गणेश के दर्शन के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश भी मिले। इन संदेशों को किसी संस्था ने नहीं, बल्कि गांव के बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किया।
विज्ञापन

गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा के दोनों हाथों में जागरूकता संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं। एक हाथ में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ तो दूसरे हाथ में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों का ध्यान खींच रहा है। प्रतिमा के नीचे रखे गमले में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘सांस हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम’ का संदेश दिया गया है। पंडाल के दोनों ओर रखे गमलों में सर्व शिक्षा अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, मिशन शक्ति और जल संरक्षण से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। गांव की छात्रा गुंजन, आकांक्षा, पप्पी, प्रज्ञा, अनामिका और छात्र अंश, हर्षित, आयूष, अथर्व, अनुराग ने आचार्य अमरनाथ शास्त्री के साथ मिलकर ये पोस्टर तैयार किए हैं। इन्हें पंडाल और गमलों के आसपास इस तरह लगाया गया है कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की नजर इन पर जरूर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें