नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में शामिल प्रतिभागी। - संवाद
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर में बृहस्पतिवार को स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान, योग, पोस्टर प्रतियोगिता और खेलकूद का भी आयोजन किया गया।
स्वयंसेविकाओं ने महर्षि अरविंद बाल शिक्षा मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दुबे और करूणेश पटेल ने योगाभ्यास कराया। डॉ. मौसमी सिंह और डॉ. नीतू सिंह के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने उपरहितन पुरवा और रानीपुरवा में जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। इसमें लक्ष्मी, ज्योति, आनंदा, निशा, कशिश, खुशी, श्रेया आदि छात्राओं ने भाग लिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्रद्धा गंगवार को प्रथम, मरियम व पूर्णिमा शुक्ला को द्वितीय तथा निशा यादव को तृतीय स्थान मिला। बौद्धिक सत्र में रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 एफएम की टीम ने सरकारी योजनाओं और एमडीए कार्यक्रम की जानकारी दी। (संवाद)