बेलसर। महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज के श्रीराम सभागार में बुधवार को मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें यूपी बोर्ड और गृह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक पूजा सिंह व पूर्व छात्र संजीव तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शिक्षक संघ के जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल की शिवानी, अंशिका, सुहानी मौर्य, सौम्या सिंह, जाह्नवी शुक्ला व रमेश यादव, इंटर विज्ञान वर्ग के अभय वर्मा, आदर्श जायसवाल, दृष्टि त्रिपाठी, मानविकी की कशिश सिंह, कृषि के प्रखर चौधरी, उदय श्रीवास्तव तथा व्यावसायिक वर्ग की शाहीन बानो, मुस्कान और वर्षा शामिल रहीं।
प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. पदमनाथ पांडेय, डॉ. पवन प्रताप सिंह, राजेश पांडेय, एमएच अंसारी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)