फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महाकुंभ में मानसिक बीमार युवक लापता

Tue, 11 Feb 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। महाकुंभ गया गोंडा का मानसिक बीमार युवक प्रयागराज में लापता हो गया। ग्राम बहुवन मदार मांझा बेनी सिंह का पुरवा निवासी अर्जुन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 27 जनवरी को उनकी मां सीमा और मानसिक बीमार भाई ननके महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे। 29 जनवरी को मेला क्षेत्र में ननके लापता हो गए। उनकी मां वहीं बिलखती रहीं। फिर गांव लौट आईं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसे प्रयागराज के खोया-पाया केंद्र भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें