फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने दृष्टि बाधित भाई को पीटकर मार डाला, रात में सोते समय हुई थी कहासुनी

Sat, 09 May 2026 04:31 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में मानसिक रूप से बीमार युवक ने दृष्टि बाधित भाई को पीट-पीटकर मार डाला। रात में सोते समय कहासुनी हुई थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में मानसिक रूप से बीमार युवक ने अपने दृष्टि बाधित बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


घटना धानेपुर के महतवडीह पृथ्वीपालगंज ग्रंट गांव की है। गांव निवासी अधिवक्ता सत्य नारायण तिवारी ने बताया कि उनका छोटा बेटा विराट तिवारी मानसिक रूप से बीमार है, जबकि बड़ा बेटा सुमित तिवारी (39) दृष्टि बाधित था। शुक्रवार रात दोनों घर के पीछे बने कमरे में सोने गए थे। देर रात किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विराट ने डंडे से सुमित पर हमला कर दिया। उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, रात में बिजली न होने के कारण घर में जेनरेटर चल रहा था। बड़ा बेटा अमित इन्वर्टर चार्ज करने के लिए जेनरेटर चला रहा था। मशीन की तेज आवाज के चलते चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी। शनिवार सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे में सुमित का शव पड़ा मिला। आरोपी भाई पास में ही बैठा था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी विराट तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद करके जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें