फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में धरना देकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में विरोध जताया गया। जिला पंचायत के सामने कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और किसानों के लिए बने कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं विकास खंड छपिया के भोपतपुर बाजार में प्रदर्शन कर पांच सूत्री मांग पत्र तहसीलदार मनकापुर मिश्रीलाल चौहान को सौंपा गया। राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र में किसान विरोधी तीनों काला कानून तत्काल वापस लिए जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देते हुए किसानों के लिए कृषि बिल में शामिल किए जाने, श्रम कानूनों में हुए संशोधनों को वापस लिए जाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में बेचना बंद किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें