फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई, मामलों को अतिशीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने बुधवार को 27 पीड़ित महिलाओं की व्यथा सुनीं और उनके मामले शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से सर्किट हाउस में मामलों की जनसुनवाई की गई। आयोग की सदस्य के समक्ष पीड़ितों ने अपनी समस्याएं बताईं जिस पर उन्होंने मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई के दौरान कुल 27 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला उत्पीड़न की घटनाओं की भी समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि आयोग महिला उत्पीड़न के मामलों में जीरो टालरेंस अपना रहा है। इसलिए महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी उत्पीड़न मामलों में निष्पक्ष होेकर उन्हें न्याय दिलाने का काम करें। इस दौरान एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, सीओ सिटी कृृपा शंकर कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ की निरीक्षक अन्नपूर्णा चतुर्वेदी, महिला थाना प्रभारी एस अहमद, महिला कल्याण अधिकारी विभा मिश्रा, हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, जिला समन्वयक महिला कल्याण ज्योत्सना सिंह व राजकुमार, दीपक दूबे व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें