गोंडा। पावर कॉर्पोरेशन के देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालयों में 17 से 19 जुलाई तक मेगा शिविर का आयोजन होगा। इसमें उपभोक्ता बिल ठीक कराने के साथ ही खराब मीटर बदलवा सकते हैं। पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी लेने के साथ ही पंजीकरण कराया जा सकेगा। ओटीएस में पंजीकरण कराने के बाद किन्हीं कारणों से बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को भी लाभ दिया जाएगा। गोंडा में विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय नवाबगंज का मेगा कैंप मुख्य अभियंता कार्यालय में आयोजित होगा। (संवाद)