फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बैठक छोड़ ऑपरेशन में मदद करने पहुंचे एसीएमओ,

विज्ञापन
गोंडा के जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन में मदद करते एसीएमओ डॉ. एपी सिंह। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। डॉक्टर धरती का भगवान होता है ये कहावत शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने चरित्रार्थ की। शुक्रवार को जरूरी मीटिंग को छोड़कर एसीएमओ ने सिजेरियन प्रसव में मदद कर 20 गर्भवतियों की जान बचाई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जिला महिला अस्पताल में कार्यरत बेहोशी के चिकित्सक डॉ. कुमार ज्ञानम अचानक बीमारी की बात कहकर सर्जरी छोड़ चले गए। इस दौरान कई गर्भवती महिलाएं गंभीर स्थिति में दर्द से कराह रही थीं। जिनका समय से ऑपरेशन न होने पर जान भी जा सकती थी।
गर्भवतियों के गंभीरता की सूचना अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व निश्चेतक चिकित्सक डॉ. एपी सिंह को मिली। वह राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसीएमओ बैठक छोड़कर महिला अस्पताल में पहुंचे, जहां 20 मरीजों को निश्चेतक इंजेक्शन देकर ऑपरेशन में मदद की। इस दौरान सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह, व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुवर्णा कुमार ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें