गोंडा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पंडरीकृपाल में बच्चों को सेहत का ज्ञान देते एसीए
- फोटो : GONDA
गोंडा। चिकित्सीय कर्तव्यों के साथ मानवीय दायित्व निभाने को लेकर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी सिंह सुर्खियों में हैं। वह सूरज की पहली किरण के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पहुंचकर सेहत की पाठशाला शुरू कर देते हैं। उनकी सेहत की पाठशाला गांवों में लगती है। जहां छात्र-छात्राओं, युवा व बुजुर्ग सब उनके साथ मिलकर योगा करते हैं, तथा स्वस्थ रहने के तरीके पर चर्चा करते हैं।
एसीएमओ डॉ. एपी सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पड़री कृपाल पर छात्राओं की सुबह छह बजे से योग प्रशिक्षण देने के साथ स्वास्थ्य पर चर्चा करते हैं। बताया कि जनवरी माह से रेडक्रॉस व स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक विकासखंड में एक सेहत की चौपाल आयोजित की जाएगी।
जिसमें स्वस्थ रहने के तरीकों पर चर्चा करने के साथ सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक दिन एक घंटे की चौपाल आयोेजित की जाएगी। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने उनके मुहिम की सराहना करते हुए विभागीय सहयोग करने का आश्वासन दिया। संवाद