फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाकियू की बैठक में छाया रहा छुट्टा जानवरों का मुद्दा

विज्ञापन
गोंडा में कपिसा गन्ना क्रय केंद्र के पास रविवार को बैठक करते भाकियू के पदाधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के कपिसा गन्ना क्रय केंद्र के पास स्थित मैदान पर भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में छुट्टा जानवरों का मुद्दा छाया रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक माह के अंदर तीन किसानों की मौत सांड़ के हमले में हो चुकी है। आधा दर्जन किसान घायल हो चुके हैं। कहा कि सोनबरसा से मोतीगंज मार्ग पर अक्सर छुट्टा जानवर देखे जाते हैं। कहा कि क्षेत्र के कंसड़वा गांव निवासी सुरेश व बसंतपुर तिवारी के हरिराम वजगनरायन चौबे भी सांड़ के हमले में अपनी जान गंवा चुके हैं।
इसके अलावा अमृतलाल निवासी बसंतपुर तिवारी, अमरनाथ निवासी रेहरवा, पदारथ पांडेय निवासी लीला बभनी, अर्जुन निवासी कपिसा, साऊ सोनकर, काशीराम समेत कई लोग घायल हो चुके हैं। प्रशासन से जानवरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

किसान यूनियन की पंचायत की सूचना मिलने पर विसुनपुर बैरिया के पशु चिकित्सक मुरारी पटेल मौके पहुंचे। आश्वासन दिया कि जल्द छुट्टा जानवर पकड़वाए जाएंगे। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार, ब्लाक अध्यक्ष पड़रीकृपाल, राजमनि वर्मा, सालिकराम, चेतन वर्मा, भवानी प्रसाद तिवारी, राजकिशोर, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें